एटा, मार्च 17 -- एटा। होली मनाने के बाद अन्य जनपदों एवं महानगरों में रहने वाले लोग अपनी नौकरी एवं काम काज पर लौटने लगे हैं। लेकिन कई-कई घंटे रोडवेज बसें न मिलने के कारण बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। बसों की बेहद कमी रहने से यात्री निराश लौट रहे हैं। जबकि अधिकांश यात्रियों को डग्गामार वाहनों में जोखिम भरा सफर करने के साथ पहले से भरकर आ रहीं बसों में मजबूरन मुश्किल भरा सफर करना पड़ रहा है। जिससे सर्वाधिक बुराहाल बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का है। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कही अधिक रही। बस स्टैंड पर भीड़ अधिक होने का मुख्य कारण बसों कमी होना रहा। यात्री घंटों तक दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, बरेली, बदायूं, फर्रूखाबाद, औरेया आदि लंबे रुटों की बसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.