हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। बुधवार को रोडवेज कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते बसों का संचालन नहीं हुआ। इस दौरान यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। डग्गेमार वाहनों ने भी यात्रियों ने मनमाने दाम वसूलकर खूब मुनाफा कमाया। इससे यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ा। हाथरस डिपो में उत्पीड़न के विरोध में रोडवेज के संविदा कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। करीब चार घंटे तक वर्कशॉप से बसें मार्ग पर नहीं आई। इस कारण लोकल व लंबे रूटों पर बसों की कमी हो गई। आगरा अलीगढ व मथुरा बरेली मार्ग पर यात्रियों ने गंतव्य की दूरी तय करने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। डग्गेमार वाहनों ने यात्रियों ने मनमाने दाम वसूलने के साथ खूब मुनाफा कमाया। साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां होने के चलते यात्रियों को दूरी तय करने में मुशिकलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.