फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। मुरादीपुर-बिन्दकी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बहाल कराए जाने की मांग परिवहन मंत्री से की गई है। अजीत कुमार सैनी द्वारा भेजे जाने वाले पत्र में बताया गया कि उक्त मार्ग पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पूर्व में इस मार्ग पर बसों का संचालन होता रहा है लेकिन रेलवे क्रासिंग पर पुल का निर्माण होने के कारण संचालन बंद करवा दिया गया। कहा कि इस मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों में ओवरलोड सवारियां लेकर संचालन कराया जाता है जिससे यात्रियों की जान जोखिम में रहती ह। जिसको देखते हुए पुन: संचालन बहाल करवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...