मुरादाबाद, मार्च 17 -- शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियम समझाए। लाजपतनगर बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारी चन्द्रभान सिंह और अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ यातायात पुलिस ने बस चालक और परिचालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। टीएसआई जेपी सिंह ने बताया कि शहर में चौराहों से पहले वाहन रोके जाएं। इसके साथ ही वाहनों को सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंडों से पहले रोककर सवारी बैठाएं और चढ़ाएं। जिससे कि वाहन की वजह से जाम न लगे और न दुर्घटना हो। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह, अनस खान व सौरभ शर्मा, आसाराम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.