हरदोई, दिसम्बर 5 -- सुरसा। संडीला से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस के परिचालक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिचालक ने सुरसा पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार निवासी नगला खानपुर थाना बेहटा गोकुल यूपी रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। चार दिसंबर को सण्डीला से दिल्ली के लिए सरकारी बस लेकर रवाना हुए थे। उनका कहना है कि जैसे ही बस ग्राम महुराकला पौथेपुरवा के पास पहुँची वहाँ बाजार लगने के कारण बस की गति धीमी हो गई। भीड़ अधिक होने पर परिचालक सुशील कुमार बस से नीचे उतरकर रास्ता खाली कराने लगे। आरोप है कि इसी दौरान वहाँ मौजूद मन्नू व चन्दन नामक युवकों ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इसी बीच उनका एक और साथी मौके पर आ गया। तीनों ने मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.