मथुरा, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ईदगाह डिपो, आगरा की एक रोडवेज बस में सवारी से लगेज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। यह बस आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। पीड़ित सवारी ने बताया कि उसने आगरा से छाता तक कुछ सामान बस में रखा था, जिसके एवज में महिला परिचालक ने न तो कोई टिकट या रसीद दी और जबरन 300 रुपये वसूल लिए। सवारी द्वारा इस दौरान वीडियो बना लिया गया। वायरल वीडियो में महिला परिचालक यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि पहले वीडियो बनाना बंद करिए, उसके बाद जवाब दूंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.