मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी बोबी उत्तर प्रदेश रोडवेज में परिचालक के पद पर तैनात है। सोमवार की देर शाम परिचालक बस को रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी कराकर बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। परिचालक पुरकाजी के खादर चौराहे पर अपना बैग बाइक पर रखकर कुछ जरूरी सामान खरीदने लगा। उसने देखा की बैग गायब है। बैग में पांच हजार रूपए व अन्य कागजात थे। पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने आकील निवासी जाटान पुरकाजी को जहीरपुर गांव के रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैग व जरूरी कागजात बरामद किए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...