रामपुर, मई 12 -- तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज ने आगे चल रही 112 पीआरवी को टक्कर मार दी। हादसे में गनीमत रही किसी भी पुलिसकर्मी के चोट नहीं लगी। पुलिस ने रोडवेज को रुकवा कर चालक को हिरासत में ले लिया था। हादसा रविवार को नगर से बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां 112 पीआरवी मिलक की ओर आ रही थी। जिसमें पुलिस कर्मी सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही सिद्धार्थ नगर डिपो की बस के चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए आगे के हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गाड़ी पलटने से बच गई। गनीमत रही हादसे के बाद उसमें बैठे किसी भी पुलिस कर्मी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद बस को मुख्य चौराहे पर रोक लिया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले गए। समाचार लिखे जाने तक रोडवेज बस और चालक पुलिस हिरासत में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.