प्रयागराज, जनवरी 27 -- रोडवेज की बसों में अब फर्स्ट एड बॉक्स हर परिचालक के पास रहेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 25 जनवरी के अंक में 'रोडवेज की बसों में सुरक्षा से खिलवाड़' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट में खुलासा किया था कि रोडवेज की 10 बसों में नौ बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। बसों और परिचालकों के पास फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद रोडवेज ने इसे संज्ञान में लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के निर्देशन में मंगलवार को राजापुर स्थित कार्यालय में परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स का वितरण किया गया। रविंद्र कुमार ने बताया कि अब बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगाया जाएगा। उसकी जगह अब परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स वितरित किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर परिचालक इसका इस्तेमाल करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.