काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए डिपो ने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। ताकि सभी यात्रियों को दिल्ली जाने में कोई समस्या न हो। काशीपुर डिपो से प्रतिदिन 16 रोडवेज की बसें दिल्ली को जाती हैं। काशीपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें रामनगर से बनकर चलती हैं। दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए काशीपुर डिपो ने अपनी चार अतिरिक्त बसों को दिल्ली रूट पर लगाया है। डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...