चम्पावत, मार्च 15 -- चम्पावत। छरड़ी पर रोडवेज ने चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। रोडवेज के लिपिक सतीश चंद्र जोशी ने बताया होली पर आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर डिपो ने दिल्ली के लिए दो, पोंटा साहिब और देहरादून के लिए एक एक बस का संचालन किया गया। बसों का संचालन होने से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को राहत मिली। रोडवेज डिपो की ओर से होली पर्व पर बसों का संचालन करने की पहल की लोगों ने सराहना की। रोडवेज प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...