रुद्रपुर, अगस्त 28 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा में बर्ड फ्लू के चलते पाबंदी के बावजूद रोडवेज के सामने चिकन बेच रहे दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चालानी कार्रवाई कर चेतावनी नोटिस दिया है। किच्छा में बर्ड फ्लू के चलते एसडीएम ने 10 किमी परिधि क्षेत्र में मुर्गों का मीट बेचने और मुर्गों के परिवहन पर पूरी तरह पांबदी लगा रखी है। बीते बुधवार दोपहर एसडीएम गौरव पांडे को सूचना मिली कि रोडवेज के सामने स्थित चिकन शॉप का मालिक ग्राहकों को चिकन बेच रहा है। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने टीम के साथ चिकन शॉप पर छापा मारा और दुकान में मुर्गे का मीट बरामद किया। उन्होंने दुकानदार को चेतावनी नोटिस देकर उसके खिलाफ तीन हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। सूचना मिलते ही देवभूमि व्यापार मंडल के महामंत्री नितिन फुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.