हापुड़, दिसम्बर 17 -- गढ़मुक्तेश्वर। संविदा चालकों व परिचालकों को नए साल पर बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। यूपी रोडवेज ने एक जनवरी 2026 से प्रति किमी पारिश्रमिक में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। इंसेंटिव को भी तीन हजार से चार हजार किया है। भले ही मामूली बढ़ोतरी हुई हो लेकिन रोडवेज विभाग में संविदा पर काम कर रहे चालकों व परिचालकों ने खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के तहत 2.18 रुपये से 2.28 पैसा प्रति किमी चालक व परिचालकों का एक समान कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य सेवाओं में 0.14 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उत्तम व उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना में अब सैलरी में अलग अलग कमाई होगी। जारी शासनादेश के क्रम में 10 व 20 साल पुराने चालकों को 750 और 1500 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव मिलेगा।अतिरिक्त प्रोत्साहन भी तीन हजार से बढ़ाकर चार हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.