देहरादून, दिसम्बर 23 -- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज में कार्यरत विशेष श्रेणी ड्राइवर-कंडक्टर और तकनीकी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। यूनियन ने इसके लिए सचिव कार्मिक को पत्र लिखा है। पत्र में यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने रोडवेज के विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को नियमितिकरण नियमावली में शामिल करने की मांग की है। कहा कि बीस दिसंबर 2016 के शासनादेश के अनुसार एक जनवरी 2014 से सभी कर्मचारियों को संविदा कर्मी घोषित किया जाए या नियमावली में दैनिक, कार्यप्रभावी, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ शब्द के अतिरिक्त रोडवेज के विशेष श्रेणी ड्राइवर-कंडक्टर और तकनीकी शब्द भी जोड़ा जाए। कहा कि सभी कर्मचारी कई सालों से रोडवेज में सेवाएं दे रहे है, जो नियमितिकरण की पात्रताएं पूरी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.