लखनऊ, अप्रैल 4 -- परिवहन निगम के श्रमिक समाज कल्याण संघ की प्रांतीय कार्य समीति की शुक्रवार को अवध डिपो कैसरबाग बैठक हुई। संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष एमएल कुरील व प्रांतीय महामंत्री बनारसी राम ने कहा कि परिवहन निगम की लापरवाही के कारण संविदा पर कार्यरत चालक-परिचालक का उत्पीड़न हो रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बैठक में निगम कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.