गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रही राप्तीनगर डिपो की दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। इनमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.