चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी कस्बा स्थित बीएसएनएल टॉवर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पंचायत सहायक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह निवासी रामचरण का 25 वर्षीय बेटा सुनील यादव पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत था। वह ग्राम प्रधान अशोह मंटू देवी का भतीजा है। सोमवार को वह किसी काम से पहाड़ी आया हुआ था। शाम करीब चार बजे बस स्टॉप की तरफ से वह ब्लॉक मुख्यालय की ओर जा रहा था। कस्बे में बीएसएनएल टॉवर के पास पहुंचते ही कर्वी की तरफ से आ रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उसे सीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.