आगरा, फरवरी 22 -- रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों को अब चार्जिंग के लिए मथुरा नहीं जाना पड़ेगा। फोर्ट डिपो स्थित आईएसबीटी पर करीब 1 साल की देरी के बाद चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। इससे आगरा से 200 किमी के दायरे के शहरों में ईवी बसों का संचालन संभव होगा। यात्रियों को गर्मी में एसी बसों में आरामदायक सफर मिलेगा। साल 2025 में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आगरा परिक्षेत्र को 38 ईवी बसें मिली थीं। प्रत्येक बस की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक थी। चार्जिंग स्टेशन न बनने से बसें करीब 9 माह तक आईएसबीटी पर खड़ी रहीं। बाद में मथुरा में स्टेशन शुरू होने पर बसों को चार्जिंग के लिए वहां भेजा जाता था। फिलहाल 18 बसें मथुरा, बरसाना और नोएडा मार्ग पर संचालित हैं। अब आईएसबीटी परिसर में चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़ और फर्रूखाबाद सम...