आगरा, जनवरी 16 -- ईदगाह डिपो में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के शोषण का समाधान न होने से रोडवेज कर्मियों में रोष है। शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र आगरा इकाई की बैठक ईदगाह बस स्टैंड पर हुई। शाखा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व शाखा मंत्री भूपेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया कि समस्याओं के निराकरण व शोषण के खिलाफ 21 जनवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। बैठक में धरने व आमसभा की रूपरेखा तय की गई। धरने में अधिक से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.