चम्पावत, मार्च 20 -- ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने पेंशन बढ़ोत्तरी की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से 7500 रुपये पेंशन देने की मांग की। समिति के मोहन सिंह कार्की के नेतृत्व में तहसीलदार जगदीश गिरी को ज्ञापन दिया। कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें वर्तमान में महज बारह सौ से दो हजार के बीच पेंशन दी जाती है। जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से साढ़े सात हजार रुपए पेंशन, डीए और चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने जिन कर्मियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें भी सरकार से पांच हजार रुपए पेंशन का भुगतान करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.