सहारनपुर, जनवरी 8 -- गुरुवार की छुटमलपुर रोडवेज डिपो के गेट के सामने रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार स्वामी एवं रोडवेज कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। रोडवेज कर्मियों ने कार स्वामी एवं उसके पुत्रों को रोडवेज डिपो के अन्दर ले जाकर लाठी डंडो से जमकर पीटा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल पिता पुत्रों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष में थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। घटना गुरुवार की सुबह करीब दस बजे की है। कस्बे की सूरज विहार कालोनी निवासी 40 वर्षी सोनू पुत्र देशराज ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्रों मुकुल एवं हर्ष के साथ अपनी कार को सड़क पर खड़ी कर पास की दुकान में सामान लेने गया था। जब वह सामान लेकर आया तो उसकी कार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी । टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.