गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो में गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, शाखा क्षेत्र ने गेट मीटिंग आयोजित की। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष बुद्धि सागर पांडेय ने की। संचालन विनोद पासवान ने किया। प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव ने बताया कि परिषद ने आठ नवंबर को निगम प्रबंधन और शासन को मांगपत्र भेजकर अवैध डग्गामारी पर रोक, निजी बसों की अनुचित संचालन पर कार्यवाही, यात्री कर में असमानता समाप्त करने, एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित करने तथा इलेक्ट्रिक बसों के व्यय अंतर को राज्य सरकार द्वारा वहन करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई थीं। साथ ही संविदा चालकों-परिचालकों के नियमितीकरण, ईपीएफ कटौती नियम सुधार, चिकित्सीय सुविधा, मृतक आश्रित नियुक्ति, बकाया महंगाई भत्ता भुगतान, वेतन विसंगति दूर करने,...