फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 17 -- फर्रुखाबाद। स्थानीय रोडवेज डिपो का चुनाव संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बस अड्डे पर क्षेत्रीय संरक्षक व चुनाव अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने चुनाव संपन्न कराया। जिसमें प्रशासनिक शाखा का अध्यक्ष राहुल दुबे और राधा को मंत्री बनाया गया। संचालन शाखा में अनूप कटियार अध्यक्ष और राजेश बाबू को मंत्री, तकनीकी शाखा में पंकज कुमार वर्मा अध्यक्ष और रफीक मंत्री, संविदा में अरविंद कुमार अध्यक्ष और दीपक गंगवार मंत्री चुने गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...