देहरादून, फरवरी 21 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो शाखा के कर्मचारियों ने आईएसबीटी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने डिपो प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि डिपो के अधिकारी मुख्यालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ड्यूटी आवंटन में मनमानी की जा रही है। एक यूनियन के कर्मचारियों के दबाव में आकर काम किया जा रहा है। जिससे डिपो के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि प्रबंधन से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण मजबूरन धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अतुल पोखरियाल, शाखा मंत्री महेश कुमार, विक्रांत खत्री, दिनेश सती, नरेश कुमार, अभिषेक हुसैन, आशीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.