देहरादून, फरवरी 6 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ग्रामीण डिपो ने दो माह से लंबित वेतन के भुगतान को चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले चरण में कर्मचारियों ने शुक्रवार को सहायक महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। परिषद के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों से निगम का कार्य तो लिया जा रहा है, लेकिन वेतन के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं। पिछले कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन के अभाव में कई कर्मचारी मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में पहुंच गए हैं। वक्ताओं ने कर्मचारियों के पिछले दो माह का लंबित वेतन तत्काल जारी किया और हर महीने की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान करने की मांग की है। चेताया कि यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.