इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा। यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन ने कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविदा ड्राइवर व कंडक्टर को कम औसत व कम आय के नाम पर शोषण किया जा रहा है। उनकी रिकवरी तक की जा रहीं है। यह कटौती तत्काल बंद होनी चाहिए। जब से कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक ने पद संभाला है तब से रोडवेज में भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले दो महीने में 100 स्थानांतरण कर दिये गयें इसके अलावा तमाम अनुशासनिक प्रकरणों का निस्तारण भी उन्होंने मन मुताबिक कर दिया। क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश दुबे ने आरोप लगाया कि सैफई डिपो में 9.42 लाख रुपए की लूट के प्रकरण का बिना दंड के निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हित...