हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता मार्च महीना बीतने को है और अभी तक रोडवेज कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने जल्द वेतन नहीं मिलने पर 8 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में मंगलवार को ट्रैफिक शाखा की बैठक हुई। कर्मचारियों ने अब तक फरवरी माह का वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में बच्चों की एडमिशन फीस जमा की जानी है, जबकि कॉपी-किताब, ड्रेस आदि भी खरीदनी है। निगम प्रबंधन समय पर वेतन नहीं दे रहा है। संगठन ने सात अप्रैल तक वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में डग्गामार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.