फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बस में महिला कंडक्टर ने आगरा से फ़िरोज़ाबाद की टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को रात्रि में जरौली बाईपास पर पुल के ऊपर उतार दिया। यात्री ने इसकी शिकायत आरएम इटावा व एआरएम फर्रुखाबाद से की है। आगरा से फ़िरोज़ाबाद के लिए फर्रूखाबाद रोडवेज बस में टिकट लेकर यात्रा कर रहे भाजपा के शोक यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में आईएसबीटी आगरा से फ़िरोज़ाबाद के लिए टिकिट लेकर सवार हुए। बस में तैनात महिला कंडक्टर ने उन्हें फ़िरोज़ाबाद बस स्टैंड की टिकट देकर बैठा लिया। बस से महिला कंडक्टर ने उन्हें शनिवार की रात करीब 11.45 बजे जबरदस्ती यह कहते हुए बस से जरौली बाईपास पुल के ऊपर आते ही नीचे उतार दिया कि यह बस अन्दर नहीं जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.