नोएडा, दिसम्बर 15 -- दादरी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में रोडरेज के चलते मां बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार सवार एक युवक ने ट्रक चालक उसके मालिक व एक अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के बदरोला गांव के रोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी मां के साथ किसी काम से दादरी क्षेत्र के एक गांव में जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो ट्रक के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। रोहित ने विरोध जताया तो आरोपी चालक ने फोन कर अपने मालिक व अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद रोहित के साथ मारपीट की। रोहित की मां बीच बचाव करने लगी तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.