नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवददाता। उत्तर पूर्वी जिले के खजूरी खास इलाके में रोडरेज में चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टीम ने केस दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आरोपी की पहचान जय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को 24 अप्रैल रात करीब 9:45 बजे खजूरी चौक के पास रोडरेज में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम को घायल हालत में इकराम और शहजाद मिले। दोनों खजूरी खास इलाके के ही रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि पुराना थाना कट के पास पीड़ितों की कार अज्ञात बाइक सवारों से साथ टकरा गई। कहासुनी के दौरान बाइक सवार हमलावरों ने इकराम और शहजाद पर चाकू से हमला कर दिया। सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.