फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादादाता। जाजरू गांव में कैंटर और कार की मामूली टक्कर के बाद झगड़ा हो गया। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शुक्रवार को घायलों में से एक की शिकायत पर करीब 20 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी की रात करीब 9 :00 बजे मथुरा के अल्हेपुर निवासी योगेंद्र अपने परिजनों के साथ कैंटर में सवार होकर सागरपुर में अपनी बेटी की लग्न सगाई समारोह के संपन्न होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जाजरू गांव के सरकारी स्कूल के पास बारात चढ़ रही थी, तभी पीछे से आई कार में सवार युवकों ने कैंटर में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद नशे में धुत युवकों ने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला किया, गाड़ी के शीशे तोड़े और महिलाओं से अभद्रता की। हमले में योगेंद्र, हेमं...