गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में रोडरेज को लेकर कार सवारों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। कैलाश नगर में रहने वाले 19 वर्षीय बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 28 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह किसी जरूरी काम से गोशाला मार्केट गया था। इसी दौरान वहां एक कार सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी, जिसके कारण रास्ता संकरा हो गया था। उसने गाड़ी चालक को रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो कार चालक और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.