गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र में रविवार रात रोडरेज में कार सवारों ने बाइक टैक्सी चालक के साथ मारपीट की। बीच बचाव को आया एक युवक भी घायल हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। सोनू कुमार निवासी भीमनगर बाइक टैक्सी चलाते हैं। सात दिसंबर की रात आठ बजे वह प्रताप विहार में यूनियन बैंक की शाखा के पास यात्री का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कार के चालक ने कार को पीछे ले जाते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वह बच गए, लेकिन बाइक में काफी नुकसान हो गया। विरोध करने पर कार सवार चारों युवक उतरकर आए और उन्हें पीटने लगे। पास में खड़े विनीत त्यागी और अंकित सारास्वत ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो चारों ने उन पर भी हमला कर दिया। भीड़ बढ़ने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्हें और...