मेरठ, दिसम्बर 1 -- कोतवाली के शाहपीर गेट चौराहे पर रोडरेज में व्यापारी पर ई-रिक्शा चालक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल को साथी व्यापारी लेकर पहले तो कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। यहां से घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी यामीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस अभिरक्षा में भी आरोपी ने व्यापारियों को धमकी दी और भुगतने की बात कही। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। नौचंदी के माधोनगर निवासी विवेक सिंह कपड़ा व्यापारी हैं और इनका आस्था टेक्सटाइल नाम से प्रतिष्ठान है। रविवार दोपहर बाइक से विवेक सिंह अपने घर से बेगमपुल जा रहे थे। शाहपीर चौराहे पर ही विवेक की बाइक एक ई-रिक्शा से भिड़ गई। इस दौरान कहासुनी हुई तो ई-रिक्शा चालक ने धारदार हथियार से विवेक की गर्दन पर हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.