फरीदाबाद, अप्रैल 17 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार शाम कार टकराने का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत युवकों ने नूंह जिला अदालत के एक स्टेनोग्राफर और उनके दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पत्थर मारकर उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित विजय कुमार सेक्टर-10 में परिवार के साथ रहते हैं। वह नूंह जिला अदालत में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह नूंह से घर लौट रहे थे। उनकी कार में दोस्त संजय कुमार और शुभम भी थे। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे, पीछे से एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वह टक्कर मारने वाले कार चालक से कारण पूछा तो उसने बताया कि उन्हें पीछे से एक अन्य कार ने टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.