प्रयागराज, फरवरी 21 -- रोटरी प्रयागराज संगम की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सम्मान समारोह हुआ। क्लब के पदाधिकारियों ने रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडेय को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रोटरी एक संगठन नहीं बल्कि सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकार का दायित्व है। संचालन रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पवन श्रीवास्तव, सचिन उपाध्याय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...