अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- स्याल्दे। ब्लॉक के सीमान्त ग्राम पंचायत रोटापानी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। अन्तिम दिन कथा व्यास स्वामी हरिशरण दास बृन्दावन धाम ने कथा के महात्म्य के सुनने और जीवन में अनुकरण पर उसके फल व लाभ पर अपने विचार रखे। यहां यज्ञाचार्य उमेश काण्डपाल, यजमान निर्मला देवी, नीतू बिष्ट, प्रधान परथोला राधे सिंह, हृदेश मेहरा, नन्दन मुक्चाडी, दौलत सिंह, देव सिंह बिष्ट, खुशाल बिष्ट आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...