हरिद्वार, जनवरी 28 -- रोटरी हरिद्वार की ओर से बुधवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर निशुल्क टीकाकरण अभियान का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर में किया गया। अभियान के दौरान कुल 192 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर इस तरह के निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाता रहा है। इसके साथ ही रोटरी द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी किए जाते हैं, जिनमें जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि रोटरी वर्ष 2025-26 में अब तक रोटरी हरिद्वार द्वारा आयोजित दो टीकाकरण शिविरों में कुल 442 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अभियान में मंडल सचिव पंकज पांडे, मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.