रांची, जनवरी 11 -- रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से संचालित रोटरी सहेली सेंटर में महिलाओं एवं युवतियों के लिए सिलाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का नया बैच रविवार से शुरू हुआ। वरिष्ठ सदस्य भंडारीलाल और पूर्व जिलापाल अनिल सिंह ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। सहेली सेंटर में यह प्रशिक्षण केवल 200 रुपए की टोकन फीस पर उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति सदस्य रश्मि अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल कोर्स तीन माह के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सिलाई, कॉस्मेटोलॉजी के मूल कौशल सीखाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। कोर्स में अब तक 20 महिलाओं का नामांकन हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...