वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोटरी क्लब शिवगंगा का 22वां स्थापना दिवस और नववर्ष अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। रविवार को आशापुर स्थित तनिष्क बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में सदस्यों ने परिवार संग खुशियां बांटीं। मुख्य अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष हरिमोहन शाह रहे। क्लब अध्यक्ष अजय कुमार एवं सचिव ज्ञानेश सेठ ने संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं रोटरी फाउण्डेशन में विशिष्ट योगदान के लिए पांच सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह समेत विशिष्टजनों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंजना कुमार ने गणेश वंदना की। रविशंकर सिंह ने कहा कि रोटरी शिवगंगा को शताब्दी क्लब होने का गौरव प्राप्त है। इसकी शुरुआत रोटरी के 100वें वर्ष में हुई। सदस्यों ने मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। इस दौरान सीए...