रामगढ़, दिसम्बर 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में शनिवार को एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोहकातु चुट्टू पालू घाटी क्षेत्र में निवासरत बिरहोर जनजाति के लगभग 30 परिवारों के बीच ऊनी कपड़ों सहित अन्य आवश्यक वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान आदिवासी परिवारों को ठंड से राहत प्रदान करना था। वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं और रोटरी क्लब निरंतर इसी दिशा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.