पटना, जनवरी 6 -- रोटरी क्लब ऑफ पटना के बैनर तले मंगलवार को रोटरी भवन में नववर्ष के आगमन का स्वागत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गीता गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सी खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, डॉ. आरके पोद्दार, कविता सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में हौजी, कविता, संगीत एवं स्वादिष्ट व्यंजन का आनन्द सदस्यों ने उठाया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रश्मि कुमारी और क्लब सचिव मंजूषा कुमारी की अपील पर सदस्यों ने सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास एवं रोटरी के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.