जमशेदपुर, अगस्त 8 -- जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की ओर से सावन उत्सव 'आया सावन झूम के का आयोजन बिष्टुपुर स्थित एक होटल में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएं पारंपरिक घाघरा-चोली में सजकर पहुंचीं और वातावरण को हरियाली और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ कई मनोरंजक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं। सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को जीवंत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...