प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज की ओर से मंगलवार को अलोपीबाग स्थित शुरुआत स्कूल में विभिन्न प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यास प्रश्नपत्र व संदर्भ सामग्री वितरित की गई। रोटेरियन प्रो. योगेश्वर तिवारी ने कहा कि क्लब की ओर से इस स्कूल को गोद लिया गया है। विद्यालय के बच्चे सीमित संसाधन में हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर कयाकिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया। रोटेरियन अमिताभ सोनी ने छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...