रुडकी, अगस्त 30 -- रोटरी क्लब रूड़की सेंट्रल ने सरकारी स्कूल बेलड़ा-दो में बच्चों को हैप्पी स्कूल में नन्हे दीपक प्रोजेक्ट के तहत स्कूल बैग बांटे। क्लब संरक्षक पीके गुप्ता एवं डॉ. अचल मित्तल ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का समन्वय अनिल चड्ढा ने किया। अध्यक्ष आदर्श कपानिया, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अचल मित्तल, दिनेश खत्री, देवेश भीमसारिया, दीपक शर्मा, अनिल चड्ढा, सुमित अग्रवाल, वंदना मित्तल, गरिमा चड्ढा, डॉ. साक्षी भीमसारिया एवं मेघा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.