मेरठ, जनवरी 11 -- चौधरी चरण सिंह विवि स्थित अटल सभागार में शनिवार को रोटरी क्लब मेरठ प्रभात ने 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज सेवा और क्लब के विकास में योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत रहे। क्लब अध्यक्ष रणबीर सिंह धामा ने अतिथियों का स्वागत व सचिव वन्दना सिंह ने सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। क्लब के चार्टर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सहित सभी चार्टर्ड सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों प्रसिद्ध चिकित्सक डा.संदीप गर्ग, राजीव प्रताप सिंह, अब्दुर रहमान, हरिओम अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मंडल 3100 के पूर्व मंडलाध्यक्षों और सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन शानली ठाकुर ने किया और संयोजन मुख्य संरक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.