मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर गौरव एवं रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर के मध्य रविवार को नगर के लोहंदी स्थित सएन पब्लिक स्कूल के मैदान पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर गौरव की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर ने 104 रन बना कर मैच जीत लिया। मैच में बेस्ट बॉलर का पुरस्कारओम प्रकाश मौर्य को,बेस्ट फील्डर अनिकेत गुप्ता,बेस्ट बैट्समैन श्रेयांश जैन, मैन ऑफ द मैच श्रेष्ठ अग्रवाल दिया गया। अवसर पर रोटरी क्लब गौरव के अध्यक्ष संदीप जैन,मिर्जापुर के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...