कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ने जीएनके कॉलेज प्रांगण में 15 दिवसीय प्रोजेक्ट राहत (रोटरी शीत राहत शिविर) का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र शुक्ला ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में प्रतिदिन 1000 लोगों को चाय, काफी, सूप, गर्म खाद्य सामग्री और कंबल, रजाई, ऊनी वस्त्र वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन ने बताया कि रोटरी क्लब सामाजिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट राहत जनमानस में रोटरी की छवि को मजबूत करेगा। विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र शुक्ला ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। गुलनवाज लारी, अनुराग जैन, भारत टंडन, डॉ० शोएब एहसान, अनिल अग्रवाल और अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...