जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर।रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा अपने गोद लिए गए गांव चिमटी पहाड़िया, बोड़ाम, पटमदा में मेगा हेल्थ कैंप लगाया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को प्रसवोत्तर रक्तस्राव, एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी स्वास्थ्य जांच करना था। यह शिविर प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और समय पर चिकित्सा परामर्श प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।इस शिविर से कुल 88 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में 12 रोटेरियनों तथा 5 सदस्यीय चिकित्सा दल ने सक्रिय सहभागिता की, जिनके द्वारा कुल 41.5 मानव घंटे की सेवा प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...