मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- रविवार को रोटरी क्लब की ओर से जीत नंर्सिग होम पर निशुल्क कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। कैंप में डा एन के त्यागी ने दो सौ से अधिक मरीजों की जांच कर दवाई दी। सभी का फ्री में ईसीजी भी की गई। कैंप में महिला रोग विशेषज्ञ डा शिफाली अग्रवाल ने करीब 75 मरीजों की जांच की।सभी की खून की जांच भी कराई गई। डा नवजोत त्यागी एमडी रेडियोलोज ने करीब 50 मरीजों की जांच की। मरीजों के एक्सरे भी कराएं गएं। डा आयुषी त्यागी ने मरीजों को साइको थि्रेपी दी। शिवम पैथोलोजी लैब के सहयोग से दौ सौ मरीजों की खून की जांच भी की गई। कैंप में मेराजू,मोहित,आकाया,अंकित,प्रिया,वंशी,सागर,शंभू,अकलन जैन,ललित कुमार,पिंकू शर्मा,आशीष मटरोजा,पीयूष् जैन,अंकित जैन,अतुल जैन का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...